कालपी (जालौन) ठंडक के मौसम में बाजारों तथा रिहायशी इलाकों में सतर्कता बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवानों के द्वारा पैदल मार्च किया गया। इस दौरान जनता से संवाद स्थापित किया।
पुलिस अधीक्षक ने नगर के व्यस्त फुल पावर चौराहे से पुरुष जवानों के साथ पैदल मार्च शुरू किया रावगंज, रामगंज, गणेशगंज, सराफा बाजार, टरननगंज सहित भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जायजा लिया। फुट मार्च के दौरान एसपी ने प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी,थानेदारों, चौकी इंचार्ज एवं पुलिस जवानों को आगाह किया कि सर्दी के मौसम तथा कोहरे में रात में रिहायशी इलाकों तथा बाजारों में सतर्कता बरती जाए। उन्होंने नियमित पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित विवेचनाओं को निस्तारित कर वांक्षित अभियुक्तों को जेल भेजा जाये। इसमे किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए।क्षेत्र में कानून तथा शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके तहत संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल व वाहन गश्त लगातार जारी रहेगा।
एसपी ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की सुरक्षा संबंधी समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
इस मौके पर कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी, एडीशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार,चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र, जितेंद्र सिंह चंदेल, विशाल भड़ाना, पुत्तू लाल, विमलेंद्र कुमार समेत पुलिस जवान शामिल रहे। भ्रमण के दौरान जगह-जगह जनता से संवाद स्थापित किया गया। तथा कहा कि अगर कोई समस्या है तो उसे अवगत कराये पुलिस प्रशासन पीड़ित व्यक्ति की समस्या का गतिशीलता से निस्तारण करेगी।











