कालपी (जालौन) कालपी क्षेत्र के गुलौली मदरा लालपुर गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऐतिहासिक सूर्यकुंड मेला एवं दंगल का आयोजन एक ब 2 दिसंबर दिन सोमवार एवं मंगलवार को आयोजित होगा जिसका उद्घाटन कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए मेला एवं दंगल के संचालक हातिम बेग ने बताया की कालपी क्षेत्र के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर पर पिछले कई दशकों से मेला एवं दंगल का आयोजन होता आ रहा है जो इस वर्ष 1 दिसंबर एवं 2 दिसंबर को दो दिवसिय आयोजन होने जा रहा है इस आयोजन में क्षेत्र से दूर से लोग पहुंचते हैं तथा गुलौली गांव में विशाल दंगल का आयोजन किया जाता है जिसमें क्षेत्र के अनेक नामी ग्रामी पहलवान पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया इस आयोजन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है इस मेला एवं दंगल का उद्घाटन कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी के द्वारा किया जाना है।











