पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन की तैयारियों का सपा नेताओं ने लिया जायजा।।

पुखरायां कानपुर देहात-आज भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सराय मैं स्थित श्रीमती रामदुलारी मेमोरियल पीजी महाविद्यालय में आगामी 28 नवंबर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सांसद कन्नौज लोकसभा अखिलेश यादव के आगमन की तैयारी को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर समीक्षा की और तैयारी को लेकर निरीक्षण भी किया आपको बता दें कि आगामी 28 नवंबर को भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सराय में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व मंत्री प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी लाखन सिंह यादव के महाविद्यालय में उनकी माता श्रीमती रामदुलारी एवं पिता स्वर्गीय बड़े लाल यादव की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव को करना है जिसको लेकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है अनावरण कार्यक्रम के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे जिसको लेकर भी पंडाल से लेकर समस्त तैयारी जोरों पर चल रही हैं।। कार्यक्रम के आयोजक लाखन सिंह यादव ने बताया कि 28 तारीख को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री करोड़ों दिलों की धड़कन अखिलेश यादव का आगमन हो रहा जिसको लेकर सारी तैयारियां चल रही है और उन्होंने बताया कि उनके आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा ले रहे भोगनीपुर विधानसभा के अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने बताया कि हमारे भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आगमन हो रहा है भोगनीपुर विधानसभा आगमन पर उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।। और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं से भेंटकर उनकी समस्या भी सुनेंगे।।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें