कानपुरदेहात 27 नवम्बर 2025
उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव ने जनपद के कृषक भाइयों को सूचित किया है कि सोलर पम्प हेतु कृषको को कृषि विभाग के पोर्टल पर www.upagriculture.com पर पंजीकृत कृषकां के लिए जनपद कानपुर देहात में विभिन्न क्षमता के आंवटित सोलर पम्प की ऑनलाइन बुकिंग चल रही है जो कि 31 मार्च 2026 तक विभागीय पोर्टल पर है। अनुदान पर सोलर पम्पां की बुकिंग कर सकते है जिसका चयन लक्ष्य से अधिक बुंकिग होने पर ई-लॉटरी के माध्यम से किया जायेंगा जिसमे बुकिंग धनराशि 5000.00 रूपया (टोकन मनी) के रूप में देय है कृषकों को अवशेष धनराशि चालान/ऑनलाइन के माध्यम से कृषक अंश की धनराशि एक सप्ताह के अन्दर इण्डियन बैंक की किसी भी शाखा के जमा कर सकतें है। अन्यथा कि स्थिति में आवेदन स्वतः निरस्त माना जायेगा तथा टोकन मनी की धनराशि जब्त हो जायेगी। 02 एच०पी० के लिए 4 इन्च बोरिंग 03, 05 एच०पी० के लिए 6 इन्च और इसी प्रकार से 7.5 व 10 एच०पी० के लिए 8 इन्च की बोरिंग होना अनिवार्य है। बोरिंग कृषक द्वारा स्वयं करायी जायेगीं। सत्यापन के समय उपयुक्त बोरिंग न होने की दशा में आवेदन स्वतः निरस्त हो जायेगा।











