जनपद स्तरीय युवा उत्सव प्रेस विज्ञप्ति

आज दिनांक 26 नवम्बर 2025 को युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में अकबरपुर डिग्री कॉलेज, कानपुर देहात में आयोजित जनपद स्तरीय युवा उत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूरे जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं डिग्री कॉलेज से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी माननीय मंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपर जिलाधिकारी श्री दिग्विजय सिंह , जिला विद्यालय निरीक्षक श्री ब्रजभूषण चौधरी, जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री देवेंद्र कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री हिमेंद्र गौतम, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्य अतिथि द्वारा संविधान की प्रस्तावना की सामूहिक शपथ दिलाई गई। इस अवसर ने उपस्थित युवाओं एवं नागरिकों को संविधान के प्रति आस्था, मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता तथा नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प दोहराने का सशक्त अवसर प्रदान किया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें