छात्रवृत्ति-शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भुगतान हेतु निर्गत संशोधित समय-सारिणी

कानपुरदेहात 27 नवम्बर 2025

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा सिंह ने बताया कि निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा अपर मुख्य सचिव, समाज कल्याण, अनुभाग-3 उ0प्र0 शासन के क्रम में वित्तीय वर्ष/शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग पूर्वदशम कक्षा (9-10) छात्रवृत्ति तथा दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्र/छात्राआें को छात्रवृत्ति भुगतान हेतु निर्गत संशोधित समय-सारिणी के अनुसार समयान्तर्गत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। प्रक्रियात्मक कार्यवाही विद्यालय द्वारा प्रोफाइल लॉक करना प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिये आनलाइन आवेदन करने की कार्यवाही किया जाना, जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करना, तदोपरांत जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर/अपलोड़ करके प्रमाणित करना।25 नवम्बर, 2025 से 01 दिसम्बर, 2025 तक, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन सम्बन्धित जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उनकी अधिकारिता में आने वाले समस्त विद्यालयों की मान्यता, स्वीकृत सीटों की संख्या एवं प्रोफाइल को आनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित करना 25 नवम्बर, 2025 से 08 दिसम्बर, 2025 तक, अल्पसंख्यक वर्ग हेतु एन0एस0पी0 पोर्टल पर पंजीकृत निजी क्षेत्र के विद्यालयों की मार्किग किया जाना मास्टर डाटा में सम्मिलित व एन0एस0पी0 पोर्टल पर पंजीकृत निजी क्षेत्र के विद्यालयों की जिला अल्पंसख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल पर मार्किग किया जाना दिनांक 02 जुलाई, 2025 से 14 दिसम्बर, 2025 तक, छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन/ऑनलाइन आवेदन करना 25 नवम्बर, 2025 से 06 दिसम्बर, 2025 तक, छात्रों द्वारा फाइनल प्रिन्ट निकालना 25 नवम्बर, 2025 से 07 दिसम्बर, 2025 तक, विद्यालय द्वारा आवेदन पत्र को आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना छात्र/छात्रा द्वारा आनलाइन आवेन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र/छात्रा के समस्त विवरण का विद्यालय द्वारा मिलान किया जाना एवं आनलाइन आवेदन प्राप्त करना, अपात्र छात्रों का डाटा निरस्त करना तथा पात्र छात्रों का आवेदन आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना 25 नवम्बर, 2025 से 13 दिसम्बर, 2025 तक है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें