जिला विद्यालय निरीक्षक बृज भूषण चौधरी ने जनपद कानपुर देहात के समस्त संस्कृत उ०मा० विद्यालयों के पूर्व मध्यमा द्वितीय से उत्तर मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय तक के प्रधानाचार्यों को सूचित किया है कि उ०प्र० माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की पूर्व मध्यमा द्वितीय, उत्तर मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय स्तर की परीक्षाओं हेतु परीक्षा केन्द्र श्री राम जानकी सार्वजनकी इण्टर कालेज, गौरियापुर, कानपुर देहात को परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया है। निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर छात्र आवंटन करते हुए संस्कृत परीक्षा केन्द्रों की सूची पर आपत्तियों प्रत्यावेदन प्राप्त किये जाने हेतु अन्तिम तिथि 30.11.2025 के सांय 05:00 बजे तक निर्धारित की गयी हैं।जनपदीय समिति द्वारा निर्धारित किये गये परीक्षा केन्द्र एवं छात्र आवंटन की सूची कार्यालय के सूचना पट् पर चस्पा है। निर्धारित परीक्षा केन्द्र एवं छात्रों के आवंटन के सम्बन्ध में यदि किसी प्रधानाचार्य को आपत्ति हो तो अपना प्रत्यावेदन दिनांक: 30.11.2025 के साथ 05:00 बजे तक कार्यालय को प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। इस अवधि के उपरान्त प्राप्त किसी भी प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जायेगा।











