कालपी जालौन।
कालपी नगर में स्थित मराठा कालीन गणेश मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग काफी समय से की जा रही है जिसको लेकर कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने 9 अक्टूबर 2025 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराई जाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको गंभीरता से लिया एवं मराठा कालीन गणेश मंदिर की कार्य योजना के धर्मार्थ योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी जालौन को उसकी कर योजना अभिलंब बनवाने हेतु निर्देश दिए।
कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी कालपी क्षेत्र के विकास एवं ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों को सुरक्षित एवं संरक्षित करने के लिए हमेशा तत्पर् है इसी के चलते उन्होंने 9 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर कालपी नगर के मोहल्ला गणेशगंज में स्थित सैकड़ो वर्ष प्राचीन मराठा कालीन गणेश मंदिर जहां 1857 के युद्ध में महारानी लक्ष्मीबाई ने एक और गणेश जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करके अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़कर उनके दांत खट्टे किए थे। इस ऐतिहासिक मंदिर को संरक्षित करने एवं इस पौराणिक स्थल के जीर्णोद्धार हेतु मुख्यमंत्री से गुहार की थी जिसको गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्मार्थ निदेशालय को निर्देशित किया की इस ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण हेतु कार्य योजना बनाई जाए धर्मार्थ कार्य विभाग निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के संयुक्त निदेशक ने जिला अधिकारी जालौन राजेश पांडे को पत्र लिखकर इसकी कार्य योजना बनवाए जाने के निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी जालौन में लोक निर्माण विभाग खंड तृतीय को अवलंब इसकी कार्य योजना बनाकर शासन को भेजने के लिए निर्देशित किया। लोक निर्माण विभाग खंड तृतीय के सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार एवं अवर अभियंता बृजेंद्र कुमार ने विधायक प्रतिनिधि मनोज चतुर्वेदी के साथ मंगलवार को उसकी कार्य योजना बनाये जाने हेतु मौके पर पहुंचकर काम शुरू कर दिया। सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने के लिए एवं सत्संग भवन भजन संध्या स्थल आदि जो भी आवश्यक कार्य है उसकी कार्य योजना बनाकर जल्द ही जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेज दी जाएगी।











