कानपुर देहात 26 नवम्बर 2025
अपर मुख्य सचिव, उ०प्र०शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 के शासनादेश की जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग पूर्वदशम (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भुगतान हेतु संशोधित समय सारिणी निर्गत की गयी है। प्रक्रियात्मक कार्यवाही विद्यालय द्वारा प्रोफाइल लॉक करना समयावधि 25 नवम्बर 2025 से 01 दिसम्बर 2025, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रोफाइल को आनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित करना 25 नवम्बर 2025 से 08 दिसम्बर 2025 तक, छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन / ऑनलाइन आवेदन करना 25 नवम्बर 2025 से 06 दिसम्बर 2025 तक, हार्डकापी को छात्रों द्वारा संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा किया जाना 25 नवम्बर 2025 से 09 दिसम्बर 2025 तक, शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना 25 नवम्बर 2025 से 13 दिसम्बर 2025 तक जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वास्तविक छात्र संख्या आदि की प्रमाणिकता को ऑनलाइन सत्यापित करना 15 दिसम्बर 2025 से 20 दिसम्बर 2025 तक। उन्होंने जनपद की समस्त सम्बन्धित शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि उक्त निर्गत समय सारिणी के अनुसार प्रक्रियात्मक कार्यवाही निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें।











