SIR का टारगेट देकर BLO के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। बीजेपी राज ने प्रताड़ना और अशांति के सिवा कुछ नहीं दिया – माननीय अखिलेश यादव

 

लखनऊ उत्तर प्रदेश आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने बताया कि SIR का जो इम्प्रैक्टिकल टारगेट देकर आज आपके साथ जो अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है और आपके ऊपर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है, वो बेहद निंदनीय और घोर आपत्तिजनक है। भाजपा राज ने तरह-तरह की प्रताड़ना और अशांति के सिवा किसी को कुछ नहीं दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने नई नौकरियाँ तो दी नहीं, जो चली आ रही हैं उन्हें भी इतना कठिन बना दिया है कि लोग हताश होकर नौकरी छोड़ दें। जो पूरे नहीं हो सकते ऐसे असंभव लक्ष्य देकर, बीएलओ से अपना घर-परिवार भूलकर मशीन का तरह काम करने की उम्मीद करना अमानवीय है। भाजपा ये सब काम अपने चुनावी महाघोटाले के लिए कर रही है लेकिन सवाल ये है कि जो बीएलओ हताश होकर नौकरी छोड़ रहे हैं या जो अपनी जान तक दांव पर लगा दे रहे हैं, वो इस सियासी घपलेबाजी का ख़ामियाज़ा क्यों भुगतें। श्री यादव जी ने कहा बीएलओ को किसी भी गलती के लिए ज़िम्मेदार ठहराना किसी भी परिस्थिति में न्यायसंगत नहीं है। देश भर के कर्मचारियों को एकजुट होकर अपनी आवाज़ उठानी चाहिए। हम हर बीएलओ के साथ हैं।

हमारी हर बीएलओ से अपील है कि इन हालातों में ऐसा कोई भी क़दम नहीं उठाएं जिससे आपका परिवार प्रभावित हो। माना भाजपा राज का ये बेहद दुखदायी काल चल रहा है परंतु धैर्य रखें और ये विश्वास भी कि हर क्रूर शासन के जुल्म का एक ना एक दिन अंत होता ही है, इसीलिए दुनिया में सच्चाई और अच्छाई आज तक बची है। लोगों को डराते-डराते भाजपा ख़ुद डर गयी है। भाजपाई राज की ज़्यादतियों से जनाक्रोश अपने पूरे उबाल पर है। भाजपा अपने अंतकाल की ओर है।

इन हालातों में अगर ईमानदारी से चुनाव हो जाएं तो भाजपाइयों के घरवाले तक भाजपा को वोट न दें। भाजपा जाए तो शांति आए! भाजपाई चुनावी भ्रष्टाचार ने बीएलओ को शारीरिक और मानसिक रूप से तोड़ दिया है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें