कानपुर देहात जिला युवा कल्याण अधिकारी ने जनपद कानपुर देहात के विधानसभा क्षेत्र सिकंदरा के सभी युवा खिलाड़ियों को सूचित किया है कि युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग ( UPRSL ) वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी हो रही है। जो कि मा0 विधायक खेल प्रतिस्पर्धा के नाम से तीन आयु वर्ग सब जूनियर , जूनियर, सीनियर ( पुरुष एवं महिला ) में होनी है। जिसके लिए युवा साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। यह रजिस्ट्रेशन निःशुल्क है।प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल बैडमिंटन,भारोत्तोलन आदि विधाएं शामिल हैं।प्रतियोगिता का आयोजन 26 एवं 27 नवंबर 2025 को नुमाइश मैदान सिकंदरा में किया जाएगा।
जिसका रजिस्ट्रेशन लिंक है 👉 https://www.yuvasathi.in/sports-registration
जिसपर जाकर आज ही अपना रजिस्ट्रेशन करें। किसी भी तरह की समस्या हेतु वीडियो लिंक है 👉https://youtu.be/y0PcKIqXudU?si=pg5syTwQKP0FwRU- जिसपर जाकर आप इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को समझ सकते हैं। अपना एवं अपने जानने वाले सभी साथियों का अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करें एवं इस प्रतियोगिता में भाग ले।











