कालपी जालौन। कालपी तहसील में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य तेजी से चल रहा है। भारत निर्वाचन आयोग ने हर विधानसभा में तीन बीएलओ को सम्मानित करने के निर्देश दिए हैं जो अपने बूथ का कार्य सर्वप्रथम डिजीटाइजेशन के साथ पूरा करेंगेे। इस योजना के अंतर्गत कालपी विधानसभा के बूथ संख्या 413 प्राथमिक विद्यालय बबीना,( कदौरा),जिसकी वोटिंग 706/- के बीएलओ सपना तिवारी ने एसआईआर का कार्य सर्वप्रथम महज 10 दिनों में 100% डिजिटलाइजेशनके साथ पूर्ण कर दिखाया । वही दूसरे नंबर पर सोनम यादव “उकासा ” (कदौरा), ने बूथ संख्या 326 एवं 923 वोट के साथ इसी कार्य को महज 11 दिनों में पूर्ण किया। तीसरे व अंतिम सोनम वर्मा नगवा- (कदौरा) बूथ संख्या 381 जिसमें 925 वोट के साथ इसी कार्य को महज 12 दिनों में पूर्ण कर लिया।
उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने तीनों महिला बीएलओ के कार्य की सराहना की। और उन्हें तहसील स्थित सभागार में बी एल ओ मीटिंग के दौरान बुलाकर स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सोनम यादव बी एल ओ ने कार्य पूर्ण करने के तरीकों को बताया। कहा कि उन्होंने अपने बूथ क्षेत्र में मतदाताओं की उपलब्धता को देखते हुए कार्य पूर्ण किया, जिससे कार्य सुगमता से संपन्न हो सके। उपजिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र में एसआईआर कार्य में लगे सभी बीएलओ से आह्वान किया कि वे भी अपने लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें और एसआईआर अभियान को सफल बनाएं। इस दौरान एसडीएम मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार अभिनव तिवारी बीआरसी शशांक, तथा वीडीओ कदौरा प्रतिभा शाक्य ने तीनों बीएलओ के कार्य की सराहना की।










