समाजसेविका कंचन मिश्रा ने नेत्र शिविर का किया आयोजन

कानपुर देहात सेवा संस्था द्वारा आयोजित नेत्र शिविर में 50 से अधिक मरीजों ने नेत्र परीक्षण कराया और 10 मोतियाबिंद के मरीज चिन्हित हुए जिनमें 6 मरीजों को तत्काल ले जाया गया और 4 मरीजों में बीपी शुगर की समस्या होने से उनका बाद में ऑपरेशन किया जाएगा।
नेत्र परीक्षण आर के देवी अस्पताल के प्रमुख नेत्र चिकित्सक डॉ अवध दुबे ने जांच की, साथ में डॉ आशुतोष त्रिपाठी ने पर्दे की जांच की, हर्षित, सचिन आदि पूरी टीम ने आंखों का विजन किया। चिन्हित मोतियाबिंद के मरीजों का बीपी शुगर चेक हुआ। जानकारी देते हुए सेवा संस्था की सचिव/ संस्थापक कंचन मिश्रा ने बताया कि पुखराया स्थिति आर के देवी सुपर स्पेशिएलिटी आई हॉस्पिटल पुखरायां में कल ऑपरेशन किया जाएगा। एक दिन बाद घर वापसी होगी।
संस्था के सभी कर्मठ सदस्य मुकेश पुरवार, सुनील पांडे, धीरू अवस्थी, सूर्यांश पुरवार, सलमान, संध्या पाण्डेय, अर्चना पुरवार, अंजली अवस्थी घनश्याम मिश्रा, पिंटू, मुन्ना, सेजल, नेहा आदि उपस्थित रहीं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें