लखनऊ उत्तर प्रदेश पूर्व रक्षामंत्री भारत सरकार नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में निर्मित डॉ. राममनोहर लोहिया नेशनल ला यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से मिलकर बहुत उत्साहित हैं। श्री अखिलेश यादव ने विधि के विविध क्षेत्रों में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त मेधावी छात्र-छात्राओं से मिलकर उन्हें आई पैड बांटे और सम्मानित किया तो छात्र-छात्राओं ने भी उनकी मुक्तकंठ से प्रशंसा की और अखिलेश जी की नई वैज्ञानिक सोच तथा रचनात्मक विजन की विशेेष रूप से चर्चा की।
श्री अखिलेश यादव से विधि छात्र सर्वश्री अभ्युदय प्रताप, हर्षिता यादव, ऋषभ माणिक, अमन कुमार, संयुक्ता सिंह, प्रांजल पांडे, राघव त्रिपाठी, इशिका गौतम, सान्या गांधी तथा धीरज दिवाकर मिले।
डॉ. लोहिया नेशनल ला यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने कहा कि अखिलेश यादव जी ने शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रयोग और उसे अधुनातन बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य किया है। अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में लाखों बच्चों को लैपटॉप देकर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाया। जनेश्वर मिश्र पार्क बनाकर रोज हजारों लोगों की जिंदगी में नई सांस भरी है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का इकाना स्टेडियम बनाने के साथ साइकिल टैªक भी बनवाया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसा शानदार हाई-वे बनवाया और मेट्रो रेल भी देकर शहरवासियों को सुगम परिवहन सुविधा प्रदान की। छात्र-छात्राओं ने कहा कि भाजपा सरकार की विकास और नई सोच में दिलचस्पी नही है। उनकी दृष्टि संकीर्ण और मानसिकता अतीतजीवी है। उनसे नए आने वाले समय के अनुकूल बदलाव लाने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। समय के साथ चलने और प्रगति की रफ्तार पकड़ने की इच्छाशक्ति का भाजपा सरकार में अभाव है। नौजवानां को अखिलेश जी पर ही भरोसा है और उनसे ही भविष्य की उम्मीद की जा सकती है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा दुनिया तेजी से बदल रही है। जमाना एआई सुविधा तक पहुंच गया है। जीवन शैली में परिवर्तन हो रहा है। नए जमाने के साथ चलने के लिए नई सोच और नई विधाओं में विशेषज्ञता की जरूरत होगी। देश की युवा शक्ति के सामने जो नई चुनौतियां है उन्हें अपने ढंग से ही उनको निबटना होगा।











