जालौन। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही लोगो द्वारा गाली गलौज तथा मारपीट किये जाने शिकायत पीडित ने कोतवाली मे की।मकरंदपुरा निवासी देवीसिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के मानसिंह द्वारा पुरानी रंजिश के चलते गलौज तथा मारपीट की गई,जब गाली देने से मना किया तो गाली गलौज तथा मारपीट की गई, पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।











