जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला का 26 नवम्बर 2025 को अकबरपुर डिग्री कालेज अकबरपुर में होगा आयोजन

कानपुर देहात

जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि० अधिकारी ने बताया कि युवा कल्याण विभाग कानपुर देहात के तत्वाधान में आयोजित जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला का आयोजन दिनांक 26.11.2025 को अकबरपुर डिग्री कालेज अकबरपुर कानपुर देहात में कराया जाना प्रस्तावित है। जिसमें डिक्लेमेशन, कहानी लेखन, पेटिंग, लोकनृत्य समूह, लेकगीत समूह, कविता लेखन व इन्वोवेशन (साइंस मेला प्रदर्शनी) आदि विधाओं विधाये आयोजित की जायेगी, जिसमें (युवा उत्सव) प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिये। इच्छुक प्रतिभागी अपनी हाईस्कूल के प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ 02 फोटो सहित प्रतिभाग किये जाने की विधा की सूचना सहित जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय विकास भवन के कक्ष सं० 202/आयोजन स्थल पर भी अपना पंजीकरण कर प्रतिभाग कर सकते है। किसी भी फिल्मी गीत व रिकार्डेड गीत अनुमन्य नहीं है। सभी प्रतिभागियों को अपना वाद्ययंत्र व आवश्यक सामग्री स्वयं लेकर आना है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें