कालपी (जालौन) नगर कालपी के किलाघाट स्थिति लक्ष्मीबाई मन्त्रणा ग्रह* में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अजीत सिंह यादव की अध्यक्षता व हरमोहन सिंह के संचालन में , देश के पूर्व रक्षामंत्री , धरती पुत्र कहे जाने वाले मुलायम सिंह यादव जी की जयंती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्टी में समाजवादियों ने नेता जी मुलायम सिंह यादव के सिद्धांतों और बिचारो की चर्चा की ,वही वरिष्ठ नेता कल्लू सिंह काशीखेड़ा ने मुलायम सिंह के जीवन के संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेता जी ने एक गरीब परिवार से निकल कर एक पहलवान व अध्यापक से लेकर मुख्यमंत्री रक्षामंत्री तक का सफर मेहनत और ईमानदारी के बल पर पूरा किया उन्होंने अपने कार्यालय में तमाम ऐसी योजनाओं को लागू किया जिससे सीधे गांव, गरीब , किसान, मजदूरों को लाभ मिला , खासकर बुंदेलखंड में उन्होंने बेतवा यमुना नदियों पर सैकड़ो पुल बनवाने के साथ साथ उरई मेडिकल कालेज भी बनवाया था , उनके किये कार्य हमेशा याद किये जायेंगे , वही ब्लॉक अध्यक्ष संजय निषाद ,वरिष्ठ नेता अमर सिंह चन्देल, सैफअली , उबैश पठान ने भी अपने अपने विचार रख नेता जी को याद किया ।
उक्त अवसर पर नगर अध्यक्ष अजीत सिंह यादव ने कहा कि नेता जी को अगर सच्ची पुष्पांजलि देनी है तो आज संकल्प ले कि वर्तमान की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एक एक व्यक्ति का SIR फार्म भरवा कर जमा कराएं , और वोट को सुरक्षित करें











