उत्तर प्रदेश फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन ने पुलिस लाइन में किया खेलकूद का आयोजन बच्चों ने लिया भाग

कानपुर देहात वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में आज जनपद कानपुर देहात रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमती सुरभि पाण्डेय, वामा सारथी अध्यक्षा कानपुर देहात के नेतृत्व में वामा सारथी के वालन्टियर्स एवं पुलिस परिवार की उपस्थिति में चिल्ड्रन डे स्पोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें पुलिस परिवार के बच्चों एवं परिवारीजनों को 02 ग्रुप प्रथम ग्रुप- ड्रेगन हाउस व द्वितीय ग्रुप- रोजवुड हाउस में विभाजित कर विभिन्न खेल प्रतियोगिता जैसे- लाॅंग जम्प, हाई जम्प, 400 मीटर रेस, स्पून-मारबल रेस, थ्री लेग रेस, बच्चा व माॅ की बेटन रेस का विभिन्न उम्र के ग्रुपों में आयोजन कराया गया। प्रत्येक प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर पुरूस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में सबसे अधिक मेडल रोजवुड हाउस के प्रतिभागियों ने प्राप्त किये तथा चल बैजयन्ती ट्राफी रोजवुड हाउस ने अपने नाम की। वामा सारथी अध्यक्षा द्वारा प्रतिभागियों को टीम वर्क, खेल भावना और स्वास्थ्य प्रतिस्पर्धा के महत्व को बताया गया। वामा सारथी के माध्यम से हम उनके शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इस प्रकार का आयोजन बच्चों में अनुशासन, टीम भावना एवं पुलिस के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक सिद्ध होता है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें