कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना भोगनीपुर क्षेत्रांतर्गत कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा तथा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्न प्रमुख कार्यवाही की गई—
🔹 चौकी देवीपुर का औचक निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी देवीपुर पहुँचकर परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। चौकी में अभिलेखों के रखरखाव, ड्यूटी , अपराध नियंत्रण हेतु की जा रही कार्यवाही एवं बीट सूचना प्रणाली का परीक्षण किया गया। उपस्थित पुलिस कर्मियों को सक्रियता, संवेदनशीलता एवं समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। चौकी क्षेत्र में गश्त, रात्रि ड्यूटी एवं अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
🔹 रेलवे स्टेशन मलासा का निरीक्षण
रेलवे स्टेशन मलासा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकटघर एवं आसपास के संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग, स्टेशन परिसर में एंटी-रोमियो/सुरक्षा डायल 112 टीम की सक्रियता, भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्क पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए।
स्टेशन पर मौजूद पुलिस बल को हर परिस्थिति में तत्पर रहने तथा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
🔹 पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी देवीपुर से रेलवे स्टेशन मलासा तक पैदल गश्त कर आमजन से संवाद स्थापित किया गया। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा प्रबंधन का जायजा लिया गया।
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग की गई तथा स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि गश्त प्रभावी बनाने, अपराधियों पर निगरानी रखने, महिलाओं/कमजोर वर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने, तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने
के निर्देश किए गये।











