धूमधाम से मनाया गया वीरांगना झलकारी बाई जन्मदिवस

कालपी (जालौन) स्थानीय कबीर आश्रम मे वीरांगना झलकारी बाई की 195वीं जन्म जयन्ती आज 22नवम्बर को रवीन्द्र वर्मा (कोरी) द्वारा भव्य आयोजन किया गया ।
उपरोक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद कालपी के अध्यक्ष अरविन्द यादव ने की । सर्वप्रथम वीरांगना झलकारी बाई के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डाला ।
इस कार्यक्रम मे सन्त राम किशन दास की विशेष सहभागिता रही इस मौके पर विशेष रूप से राम सिंह सलोनिया, राकेश यादव सभासद, अम्बरीष अग्रवाल सभासद, विक्रम कोरी, होरीलाल श्री वास, अजय कोरी, रमाकांत यादव, प्रेम श्रीवास आदि के साथ नगर के तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें