कक्षा 9 की नाबालिग छात्रा के अपहरण का नामजद आरोपी गिरफ्तार

कालपी (जालौन)

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मैनूपुर ग्राम में कक्षा 9 में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा को बुरी नियत से बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में नामजद आरोपी को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी की टीम ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

ज्ञात हो कि उक्त मामले को लेकर ग्राम मैनुपुर निवासी वादी ने कोतवाली में दिनांक 20-10-25 को अभियोग दर्ज कराते हुए अवगत कराया था कि बीती रात साढ़े 11 वजे मेरी अविवाहित लड़की उम्र 16 वर्ष कक्षा 9 को आरोपी अशोक निवासी ग्राम सारौठा थाना मूसानगर कानपुर देहात बुरी नीयत से बहला फुसलाकर कर भगा ले गया है। प्रार्थी की पुत्री से आरोपी अक्सर बात करता था जिसे गांव वालों ने कई बार टोका है। वादी ने अंदेशा जताया है कि मेरी पुत्री को आरोपी अशोक हत्या कर सकता है। पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके विवेचना उपनिरीक्षक पुत्तू लाल के द्वारा शुरू कर दी गई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी तथा एस एस आई उदय प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया।विवेचनाधिकारी पुत्तूलाल के द्वारा कई सम्भावित ठिकानों से दविश दी गई। गुरुवार को पुलिस टीम ने आरोपी अशोक कुमार निवासी ग्राम सरौठा थाना मूसानगर कानपुर देहात को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपी को जुर्म धारा 137(2)/87 बीएन एस के अंतर्गत चालान कर दिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें