जिला कृषि अधिकारी और उपजिलाधिकारी भोगनीपुर ने नेतृत्व में संयुक्त टीम ने रनिया कई फैक्ट्रियों में जांच कर भरे नमूने।

कानपुर देहात
प्रमुख सचिव (कृषि) महोदय उ0प्र0 शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी की संयुक्त टीम जिसमें डाॅ उमेश कुमार गुप्ता जिला कृषि अधिकारी कानपुर देहात (उर्वरक निरीक्षक), मो0 साऊद उपायुक्त उद्योग एवं उपजिलाधिकारी अकबरपुर कानपुर देहात के द्वारा नामित नायब तहसीलदार रविन्द्र मिश्रा सम्मिलित थे। संयुक्त टीम को रनियाॅ कानपुर देहात के विभिन्न औद्योगिक इकाईयों जैसे जैसे पेन्टस, वार्निश, प्रिटिंग, इंक्स, विनियर शीट्स, प्लाइवुड, लैमिंगवोर्ड, प्रेटिकल बोर्ड, पशुआहार, मुर्गीदाना, डिशसोप, फर्मेन्टेशन आॅफ शुगर/मोलासेस टू एल्कोहल/डिजटली व अन्य औद्योगिक इकाईयाॅ मंे आकस्मििक छापे  को डालकर गहन जाॅच करने के निर्देश दिए गये। जिसके परिपालन में सयुक्त टीम द्वारा उक्त दिनाॅक को रनियाॅ औद्याोगिक परिक्षेत्र में आकस्मिक छापे डाले गये, जिसमें संयुक्त टीम द्वारा आरती डिस्टेलरी प्रा0लि0 चिरौरा रनियाॅ कानपुर देहात निरीक्षण के समय औद्योगिक इकाई में टेक्निकल ग्रेड यूरिया का उपयोग होता पाया गया । मौके पर 151 बैग टेक्निकल ग्रेड यूरिया भण्डारित पायी गयी जिसमे से एक नमूना ग्रहीत किया गया था। मुख्य विकास अधिकारी महोदया कानुपर देहात के आदेश के द्वारा गठित संयुक्त टीम जिसमे सुश्री प्रतिष्ठा यादव वरिष्ठ प्रावधिक सहायक ग्रुप-ए (उर्वरक निरीक्षक) कार्यालय जिला कृषि अधिकारी कानपुर देहात, डाॅ अजय कुमार सहायक आयुक्त उद्योग एवं श्री देवेन्द्र सिह उपजिलाधिकारी भोगनीपुर कानपुर देहात की संयुक्त टीम द्वारा उक्त दिनाॅक को रनियाॅ आद्याोगिक इकाईयों व अन्य औद्योगिक इकाईयाॅ में आकस्मिक छापे दिनाॅक 11.08.2025 को छापा डालकर गहन जाॅच करने के निर्देश दिए गये थे जिसके परिपालन में संयुक्त टीम द्वारा मैसर्स कानपुर एडिवल्स प्रा0लि0 (अपना पशु आहार) रनियाॅ कानपुर देहात का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के समय औद्योगिक इकाई में टेक्निकल ग्रेड यूरिया का उपयोग होता पाया गया। मौके पर 594 बैग टेक्निकल ग्रेड यूरिया भण्डारित पायी गयी जिसमें से एक नमूना ग्रहीत किया गया था। दोनो ग्रहीत नमूनो को विश्लेषण हेतु प्रयोशाला भेजा गया था, प्रयोगशाला के रिपोर्ट के अनुसार टेक्निकल ग्रेड यूरिया में आयल कान्टेन्ट पाये जाने के कारण अधोमानक पाया गया। आयल कान्टेट अनुदानित यूरिया मे पाया जाता है। अधोमानक पाए जाने के कारण आरती डिस्टेलरी प्रा0लि0 चिरौरा रनियाॅ कानपुर देहात द्वारा टेक्निकल ग्रेड यूरिया अधोमानक प्रयोग करने एवं श्रीमती सुनीता जिन्दल प्रो0 श्री जी केमिकल्स एफ0-1/119 सेक्टर -11रोहिणी दिल्ली -110085, के द्वारा आपूर्ति करने साथ ही मैसर्स कानपुर एडिवल्स प्रा0लि0 रनियाॅ कानपुर देहात द्वारा कृषि अधोमानक टेक्निकल ग्रेड यूरिया का अपनी औद्योगिक ईकाई में प्रयोग किये जाने तथा श्री भूदत्त शर्मा प्रो0 कृष्ण सेल्स कार्पोरेशन, 703 सातवी मंजिल, बी-9 प्ज्स् ज्ॅप्छ टावर नेताजी सुभाष प्लेस पितामपुरा दिल्ली-110034, के द्वारा कानपुर एडिवल्स प्रा0लि0 रनियाॅ कानपुर देहात को अधोमानक टेक्निकल गे्रड यूरिया का आपूर्ति करने के दोषी पाय गये हैं। उपरोक्त दोनो टेक्निकल ग्रेड यूरिया आपूर्ति करने वाले एजेन्सी एवं दोनो औद्याोगिक इकाइयों पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 की धारा 25(1) के उल्लंघन के कारण आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत थाना रनियाॅ में  प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दी गयी है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें