विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु जिलाधिकारी ने किया व्यापक प्रशासनिक फेरबदल

कानपुर देहात

जनपद में संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रभावी एवं पारदर्शी निगरानी सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा प्रशासनिक स्तर पर व्यापक फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, ऐसे में इससे संबंधित सभी दायित्वों का निर्वहन त्वरित, संवेदनशील एवं परिणाम आधारित हो। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार के स्थान पर प्रभारी अधिकारी खनन का दायित्व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य को सौंपा है। साथ ही प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय एवं परियोजना निदेशक डूडा का कार्य अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह को सौंपा गया है। जिलाधिकारी ने अपेक्षा व्यक्त की कि नवीन दायित्वों के साथ दोनों अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करते हुए पुनरीक्षण कार्यक्रम में गुणवत्तापूर्ण प्रगति सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रत्येक चरण की सतत समीक्षा करें तथा आवश्यकतानुसार मैदानी स्तर पर निरीक्षण कर वास्तविक प्रगति का आकलन करते रहें। जिलाधिकारी द्वारा किए गए इस निर्णय को प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें