सरवनखेड़ा( कानपुर देहात) 20 नवंबर। विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर के पास स्थित बड़े देव बाबा सिद्ध धाम मे प्रति वर्षों की भांति आयोजित मेले में सः पत्नीक पहुंचे सपा युवा फ्रंटल जिला प्रभारी धहैर्मेन्द्र ने बाबा के दरवार मे माथा टेक क्षेत्र के अमन चैन की प्रार्थना की।
सरवनखेड़ा विकास खण्ड क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव स्थित प्राचीन बडेदेव बाबा मंदिर मे विशाल मेला का आयोजन होता है। जहां बाबा के दर्शन करने के लिए कई हजार लोग दूर-दराज से उनके दर्शन करने आते हैं। तथा मानी गई मनौतियों का पूर्ण हो जाने पर डला चढ़ाकर पूजा पाठ करते हैं। ऐसी लोगों की मान्यता है समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री जी ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके माता-पिता जी ने भी दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया मान्यता है कि जो भी बाबा से मांगते हैं वह पूर्ण होता है उसी कड़ी में आज समाजवादी पार्टी युवा संगठन के जिला प्रभारी धर्मेंद्र त्रिवेदी अपनी पत्नी सावित्री त्रिवेदी के साथ सपरिवार पहुंचकर बड़े देव बाबा के दर्शन करके माथा टेका तथा प्रसाद चढ़ाकर विद विधान से पूजा अर्चना की। श्री त्रिवेदी ने बताया यह मेला कई सौ वर्षो से लग रहा है तथा बड़े देव बाबा का स्थान कई सौ वर्ष पुराना है। जिसकी अतीत की जानकारी मिलना मुश्किल है लेकिन बाबा का सिद्ध स्थान है वहां पर मांगी गई मुरादे पूरी होती है। तथा कई हजार लोग मेला में बाबा के दर्शन करने बाद खरीदारी करते हैं तथा मेला का लुप्त उठाते हैं। श्री त्रिवेदी के साथ में राजा सिंह चंदेल सज्जन तिवारी ओम तिवारी गीरेंद्र शुक्ला रहे।











