कानपुर देहात आज दिनांक पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, द्वारा पुलिस कार्यालय में सर्किल अकबरपुर के थाना अकबरपुर, रूरा, गजनेर, रनिया, महिला थाना, अपराधा शाखा एवं थाना साइबर क्राइम के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं विवेचकों की लंबित विवेचनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सभी विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं न्यायोचित निस्तारण करने, चार्जशीट समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करने तथा अन्य प्रकरणों (आवेदन-पत्र, शिकायती पत्र, अंतिम प्रतिवेदन आदि) का नियमानुसार समयावधि के अंदर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, अकबरपुर सर्किल के समस्त थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु एवं स्थानों की संघन चेकिंग अभियान चलाने तथा नियमित रूप से पैदल गश्त बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।*











