नेहरू इंटर कालेज, गजनेर, में कैरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का हुआ आयोजन, दी गयी जानकारी

कानपुर देहात

जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा समय-समय पर जनपद के शिक्षण संस्थानों में कैरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न विषय विशेषज्ञों के माध्यम से अभ्यर्थियों को रोजगार स्वःरोजगार के अवसरो की जानकारी प्रदान की जाती है। इसी क्रम में दिनांक नेहरू इंटर कालेज, गजनेर, कानपुर देहात में कैरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें काउन्सलर रामजी, सारथी शिविर अकादमी, काकादेव कानपुर के द्वारा छात्र-छात्राओं को इंटर के बाद चयन किये जाने हेतु विभिन्न विषयों तथा उनमें उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी प्रदान की गयी। सेवायोजन कार्यालय द्वारा भी चलाये जाने वाली योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा छात्र-छात्राओं के विभिन्न प्रश्नों का उत्तर दिया गया। इस कार्यशाला के सफल आयोजन में नेहरू इंटर कालेज, गजनेर, कानपुर देहात के प्रधानाचार्य राजेश सिंह अन्य अध्यापक एवं कर्मचारीगण का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के आयोजन में सेवायाजन कार्यालय के स्टाफ अनुज यादव, विनोद कुमार उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें