कालपी(जलौन) नगर के राम वाटिका गैस्ट हाउस के सामने जालौन डिस्ट्रिक्ट को-आपरटिव बैंक लिमिटेड उरई (जालौन)शाखा कालपी के नवीनीक्रत भवन का उद्घाटन ब्रजभूषण सिंह सभापति जालौन डिस्ट्रिक्ट को-आपरटिव बैंक लिमिटेड उरई के कर कमलों द्वारा फीता काट कर किया गया।
उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया गया है। जिसके तहत 14नवम्बर से 20नवम्बर 2025 तक सहकारी सप्ताह मनाया जा रहा है। उक्त बैंक से समितियों और किसानों को क ई लाभकारी योजना ओं जैसे खाद बीज आदि का लाभ दिया जाता है। पहले की अपेक्षा अब इन बैंकों में विशेष सुविधा एं उपलब्ध कराई जाए रही हैं। जब से भारत सरकार के ग्रह मंत्री अमित शाह ने सहकारिता विभाग सम्भाला इन बैंको का क्या कल्प हो गया है। इस नवीन एसी भवन में खाताधारकों को लाकर सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
उक्त अवसर पर उपाध्यक्ष रवि कांत द्विवेदी,नगर पालिकाध्यक्ष अरबिंद सिंह यादव भाजपा अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी पूर्व अध्यक्ष अमित पाण्डेय नवीन गुप्ता प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी अरूण सिंह चौहान बना के अतरिक्त शाखा प्रबंधक फरीद खान देवेन्द्र सिंह राम किशन डाक्टर भानू प्रताप सिंह मुख्य कार्यवाहक सहित नगर के गणमान्य जन पत्रकार आदि उपस्थित रहे।











