कानपुर देहात जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि निदेशालय पिछड़ा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश, के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति / शुल्कप्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12 को छोड़कर) अन्य दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत योजनान्तर्गत वंचित समस्त वर्गों के छात्रों के लिये संशोधित समय सारिणी निर्गत की गयी है, जिसमें छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति आवेदन पत्र 26 नवम्बर तक, शिक्षण संस्थाओं को 03 दिसम्बर 2025 तक छात्रवृत्ति आवेदन पत्र अग्रसारित किया जाना है।











