जनपद स्तरीय गणित ओलम्पियाड का डायट पुखरायां में हुआ सफल आयोजन

कानपुर देहात,,,,जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पुखरायां में आज आयोजित की गई गणित ओलम्पियाड प्रतियोगिता में जिले के सभी ब्लॉकों के विद्यालयों से आए सैकड़ों छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणितीय दक्षता, तार्किक क्षमता तथा समस्या-समाधान कौशल का विकास करना था। प्रतियोगिता का शुभारंभ डायट प्रवक्ता जगदम्बा त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समस्त ब्लाकों के गणित ए आर पी ने बताया कि ओलम्पियाड के आयोजन से छात्रों में प्रतियोगी भावना और गणित विषय के प्रति रुचि बढ़ती है।
ओलम्पियाड दो चरणों में सम्पन्न हुआ, जिसमें वस्तुनिष्ठ एवं वर्णनात्मक दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल थे। विद्यार्थियों ने दिए गए समय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का प्रयास किया। परीक्षा के दौरान अनुशासन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए।
डायट प्रवक्ता प्राची शर्मा ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों की बौद्धिक क्षमता को नई दिशा देने में सहायक है। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रताप भानु सिंह ने किया और परिणाम घोषित करते हुए बताया कि जनपद में संविलियन विद्यालय रानियां के छात्र योगेश ने प्रथम,संविलियन विद्यालय सरवनखेड़ा की छात्रा सरस्वती देवी ने द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर साक्षी अलियापुर विद्यालय एवं मयंक मित्रसेन पुर विद्यालय के छात्रों ने प्राप्त किया।उक्त विद्यालयों से शिक्षक शेख मुहम्मद नदीम,दीपमाला मिश्र,विपिन त्रिपाठी, अलका त्रिवेदी, आदित्य आदि ने खुशी जाहिर की एवं प्रतियोगिता के सफल आयोजन में ए आर पी गण अरविन्द चौहान,मनोज कुमार पाल,विनय त्रिपाठी, सोनू सिंह,ज्ञान बाबू,अरुण कुमार, अश्विनी कटियार,वरुण वाजपेई,अर्पित मिश्रा ने महती भूमिका निभाई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें