सूलाबाद में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज , बीएलओ को रोजाना सौ फॉर्म डिजिटाइजेशन का लक्ष्य

रसूलाबाद कानपुर देहात। उप जिलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह के दिशा-निर्देश पर रसूलाबाद क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को गति दी गई है। सभी लेखपाल और सुपरवाइजर को अपने-अपने बीएलओ के साथ क्षेत्र में रहकर ई.एफ. वितरण भराई और ऐप पर अपलोडिंग का कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
एसडीएम ने बताया कि प्रत्येक बीएलओ को प्रतिदिन 100 ई.एफ. डिजिटाइजेशन का लक्ष्य दिया गया है।
उन्होंने कहा कि सुपरवाइजर और लेखपाल ग्राम प्रधान व बूथ लेवल एजेंट के सहयोग से ग्रामों में कैंप लगाकर कार्य संपन्न कराएं।
एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि कैंप स्थल के जीपीएस फोटो समूह में साझा किए जाएं। साथ ही सभी राजस्व निरीक्षक नायब तहसीलदार और तहसीलदार अपने औचक निरीक्षण की फोटो भी ग्रुप में भेजेंगे।
उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने बूथ लेवल एजेंट को सक्रिय करें ताकि बीएलओ और सुपरवाइजर को मैदान स्तर पर बेहतर सहयोग मिल सके और निर्वाचन कार्य समय पर पूरा हो सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें