कालपी के एम एस वी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में पंडित गजाधर प्रसाद चतुर्वेदी की स्मृति में राज्य स्तरीय अंडर16 बच्चों का क्रिकेट टूर्नामेंट 16 नवंबर से होने जा रहा है जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना करेंगे।
कार्यक्रम के आयोजन श्याम बाबू एवं कमल सैनी ने बताया की कालपी के एम एस वी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में 17 नवंबर से कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी के पिता श्री गजाधर प्रसाद चतुर्वेदी की स्मृति में राज्य स्तरीय अंडर 16 बच्चों का क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें राज्य की कई क्रिकेट टीम हिस्सा लेने आ रही हैं इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है 17 नवंबर को उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना 1:00 बजे अपराह्न इस टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे।











