कृषि उपनिदेशक हरिशंकर भार्गव 20 नवंबर को खुलेंगे ई लॉटरी

कानपुर देहात उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव ने समस्त कृषि यन्त्रों, के लाभार्थियों के चयन हेतु दिनांक 20.11.2025 को होने वाली ई-लाॅटरी दिखायी जानी है
कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रमोशन आॅफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेंट आॅफ क्राप रेज्ड्यू योजना एवं सब मिशन आॅन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजनानतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 अन्तर्गत समस्त कृषि यन्त्रों कस्टम हायरिंग सेन्टर, किसान ड्रोन तथा हाईटेक हब् फार कस्टम हायरिंग एवं अन्य यंत्रो की जिलाधिकारी महोदय, कानपुर देहात की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा दिनांक 20.11.2025 को प्रातः 10ः00 बजे से जनपद मुख्यालय में ई-लाटरी दिखाए जाने का आयोजन किया जा रहा है। लाभार्थियों के चयन के उपरान्त निर्धारित समय के अन्तर्गत निर्धारित मानक के यंत्रो को upyantratracking.in पर पंजीकृत यंत्र निर्माताओं में से किसी से भी क्रय करने की स्वतंत्रता होगी तथा क्रय यंत्र की कम से कम 50 धनराशि स्वंय अथवा अपने रक्त सम्बन्धी के बैंक खाते से आनलाइन/एन0ई0एफ0टी0फ/आर0टी0जी0एस0 के माध्यम से विक्रेता फर्म को हस्तानान्तरित करना तथा उसका प्रमाण प्रस्तुत कराना अनिवार्य होगा।
कृषि यंत्र क्रय कर निर्धारित समयावधि के अन्दर बिल पोर्टल पर अपलोड नहीं करने की दशा मे ंटोकन मनी/जमानत धनराशि जब्त कर ली जायेगी तथा पोर्टल पर चयनित सूची से लाभार्थी का नाम स्वतः डिलीट हो जायेगा एवं उनके स्थान पर प्रतीक्षा सूची से क्रमानुसार नये लाभार्थी का चयन पोर्टल द्वारा स्वतः कर लिया जायेगा। इस सम्बन्ध में सम्बन्धित लाभार्थी को टोकन कन्फर्म होने/लाभार्थी चयन के सम्बन्ध में तत्समय स्वतः पोर्टल से पंजीकृत मोबाइल पर मैसेज भेजा जायेगा। अनुदान पर कृषि यंत्र हेतु आवेदन करने वाले कृषक भाईयों से अनुरोध है कि अधिकाधिक संख्या में पारदर्शी ई-लाटरी प्रक्रिया में प्रतिभाग करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें