उत्तर प्रदेश बर काउंसिल का मतदान कालपी के मतदान केंद्र में आगामी जनवरी को होगा। चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये स्थानीय अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मी तेज होती जा रही है।
उल्लेखनीय हो कि उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के चुनाव को लेकर कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता अपूर्व शरद श्रीवास्तव ने बताया पूरे प्रदेश में चुनाव में बार कौंसिल के लिए 25 सदस्यों का निर्वाचन किया जायेगा। इसी को दृष्टिगत रखते हुये सम्भावित प्रत्यासियों तथा उनके समर्थकों के द्वारा कालपी की कोर्ट तथा घरों में अधिवक्ताओं से सम्पर्क किया जा चुका है। रोजाना सम्पर्क के लिये सम्भावित प्रत्यासियों तथा समर्थक कालपी में आ रहे हैं। अपने पक्ष में समर्थन मांगा जा रहा है। निकटवर्ती कानपुर निवासी बार कौंसिल के वर्तमान सदस्य अनुराग पांडेय, योगेन्द्र स्वरूप तथा उनके समर्थकों के द्वारा कालपी पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। कालपी बार एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के द्वारा सक्रियता बरती जा रही है।जगह जगह अधिवक्ताओं के बीच बैठको के दौर भी शुरू हो गये है। जयवीर सिंह एडवोकेट शफीक अहमद गोलू श्रीवास्तव शिवम पाल आदि के मुताबिक इस बार चुनाव दिलचस्प होगा।इस बार कालपी के अधिवक्ताओं को वोटिंग करने के लिये कालपी में ही व्यवस्था रहेगी।











