कालपी जालौन
मंगलवार को प्रसव पीड़ित महिला को पुलिस ने गांव से सरकारी गाड़ी से लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालपी में भर्ती कराया है। तथा चिकित्सालय में स्वस्थ शिशु को कुशलतापूर्वक जन्म दिया है। पुलिस के मानवतावादी कार्य पर जनता ने सराहना की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बरही – जोल्हूपुर मोड़ मार्ग में वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह हमराह फ़ोर्स हेड कांस्टेबल शिव विजय सिंह, चालक कांस्टेबल राम सिंह, कांस्टेबल विमलेंद्र के साथ क्षेत्र में चेकिंग व गस्त करने में जुटे हुए थे। तभी ग्राम काशी खेड़ा के पास रोड के किनारे रजनी पत्नी आकाश निवासी ग्राम धमना थाना कालपी प्रसव पीड़ा होने के कारण पड़ी थी। उनके परिवार वालों के पास अस्पताल ले जाने का कोई साधन नहीं था। उनके परिवार वालों द्वारा थाना कालपी पुलिस से मदद मांगी गई। थाना कालपी पुलिस द्वारा अपने सरकारी वाहन से प्रसव पीड़ित रजनी को सरकारी अस्पताल कालपी लाया गया। जहां पर रजनी के द्वारा पुत्र को जन्म दिया गया।रजनी के परिवार जनों तथा क्षेत्रीय जनता के द्वारा कालपी पुलिस की इस सहायता से भूरी -भूरी प्रशंसा की गई। पुलिस के मानवतावादी चेहरे पर लोगों ने प्रसन्नता जताई है।











