पत्रकारों की बड़ी जीत अभिव्यक्ति की आजादी की जीत
सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए कहा सरकार की आलोचना करने पर किसी पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सकता
यह फैसला पत्रकार अभिषेक उपाध्याय जी की याचिका पर आया है,कोर्ट ने साफ कहा कि
पत्रकारों को अपने विचार रखने का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 19(1) के तहत सुरक्षित है
यह फैसला सिर्फ एक पत्रकार की नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की जीत है जो सत्ता से सवाल करने का साहस रखता है।
जब सच्चाई लिखना अपराध बन जाए, तब अदालत का ऐसा फैसला लोकतंत्र की रगों में नया जोश भर देता है











