20 वर्षों से गाँव के लिए जख्म बनी सड़क
रसूलाबाद कानपुर देहात। कस्तूरी निवादा गाँव में सड़क पर कीचड़ और जलभराव ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है। करीब 20 वर्ष पूर्व उस समय समय के प्रधान द्वारा सड़क का का खड़ंजा निर्माण कराया गया था तब से किसी ने भी सड़क का निर्माण कार्य तो छोड़ो सड़क के किनारे नदी तक नहीं बनवाए। रिपेयरिंग का कार्य कराकर औपचारिकता की गई। उसके बाद सड़क के हालत बदतर है।जिसके चलते पानी सड़क पर ही भर रहा है।
जनपद की झींझक विकास खण्ड क्षेत्र के अंतर्गत रतनपुर ग्राम पंचायत का मजरा कस्तूरी निवादा में स्वच्छ भारत मिशन अभियान का मजाक उड़ाया जा रहा है तो वहीं विकास कार्यों की भी पोल खुलती नज़र आ रही है। गाँव में रामसेवक गौतम से मकान से लेकर गंगाराम पाल मकनपुर बना रहता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के चलते संक्रामक बीमारियों का फैलने का भी अंदेशा हो रहा है। वहीं गुरुवार को एक दिन पहले शिक्षक अवधेश पाल, राजू पाल, वीरेंद्र पाल, वीरेन्द्र ने स्वयं ही सड़क की खुदाई करके नाली की साफ-सफाई की। अवधेश पाल ने बताया कि समस्या को लेकर पिछले 1 महीने से ग्राम प्रधान मुनेश कुमार को अवगत कराया था लेकिन कोई देखने तक नहीं आया। इसके बाद मजबूर होकर उन्हें खुद नाली की साफ-सफाई करनी पड़ रही है। यहाँ तक जल निकासी की व्यवस्था न होने के चलते पड़ोस में आपसी वाद-विवाद भी हो जाता है। उन्होंने बताया कि यदि इस समस्या का समाधान न हुआ तो सभी डीएम के दफ्तर पहुंचकर फरियाद करेंगे। इस संबंध में जब बीडीओ सतीश पांडेय से बात की तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया ।उन्होंने बताया कि रतनपुर ग्राम पंचायत के प्रधान व सचिव में आपसी तना-तनी के चलते विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। मुझे सूचना मिली है कि सचिव बदल गए हैं। नए सचिव के चार्ज लेने के बाद समस्या का समाधान कराएंगे।











