जिलाध्यक्ष सपा अरुण कुमार बब्लू राजा ने कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर एक-एक वोट बनवाने की अपील।।।
कानपुर देहात – आज समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार बब्लू राजा ने समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक का मुख्य उद्देश्य था हर बूथ पर वोट को बनवाना कोई भी बूथ पर वोट छूटे ना पाए इसके लिए बैठक करके कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी की प्रत्येक बूथ की पार्टी कार्यालय में मॉनिटरिंग की जाएगी जिसके लिए समस्त कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है बताते चलें समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार बब्लू राजा जब से कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष बने हैं तब से रात दिन मेहनत कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं उनके नेतृत्व में जनपद कानपुर देहात में 2024 के लोकसभा चुनाव में चारों विधानसभाओं को जिताकर भेजने का काम किया लेकिन वह बात अलग है कि चार में तीन सांसद बने और एक सीट अकबरपुर लोकसभा हार गई लेकिन उन्होंने मीडिया के सामने आज यह भी बताया कि 2024 में जिस प्रकार से हम लोगों ने कार्यकर्ताओं की दम पर मेहनत करने का काम किया था कार्यकर्ताओं के दम पर इसबार 2027 में जनपद कानपुर देहात के चार की चारों विधानसभाओं को जिताकर लखनऊ भेजने का काम किया जाएगा इसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं जैसा कि अभी SIR लागू हुआ है उसके तहत हर बूथ पर वोट बनवाने का काम हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता को और हर बूथ अध्यक्ष को एकजुट होकर कार्य करना है और प्रत्येक गांव में वोट बनवाने के लिए कार्यक्रम भी लगाए जाएंगे इस मौके पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री राजेंद्र राजपूत यदुनंदन सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ यादव और जिला कमेटी के प्रमुख कार्यकर्ता भी मजबूत रहे मौजूद रहे।।











