कानपुर देहात कानपुर जोन की 27 वीं अन्तर जनपदीय जोनल पुलिस वॉलीबाल कलस्टर (महिला /पुरुष) (वॉलीबाल एव सेपक टकरा) प्रतियोगिता वर्ष-2025 का आयोजन जनपद कानपुर देहात में दिनांक 05.11.2025 से दिनांक 07.11.2025 तक पुलिस लाइन ग्राउण्ड, कानपुर देहात में कराया गया। प्रतियोगिता में कमिश्नेट कानुर नगर व कानपुर जोन के सभी जनपद- इटावा, औरैया, फतेहगढ़, कन्नौज, झांसी, जालौन, ललितपुर एवं कानपुर देहात इस प्रकार कुल 09 टीमों द्वारा प्रतिभाग करते हुए मार्च पास में भाग लिया।
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह के द्वारा उक्त प्रतियोगिता का समापन किया गया, समापन समारोह के दौरान महोदय द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता व उपविजेता टीम के सदस्यों को पुरस्कृत कर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। समापन समारोह में श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक रेन्ज कानपुर श्री हरीश चन्दर, पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात एवं क्षेत्राधिकारी लाइन्स के साथ अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
परिणाम-
प्रतियोगिता का वॉलीवाल पुरूष फाइनल मैच जनपद कानपुर देहात व जनपद कानपुर नगर के मध्य खेला गया, जिसमें जनपद कानपुर देहात ने जनपद कानपुर नगर को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया ।कार्यक्रम के अंत में श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रतिभाग करने वाली टीमों का उत्साहवर्धन किया गया एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। महोदय द्वारा संबोधन में कहा गया कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं न केवल शारीरिक स्फूर्ति एवं मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होती हैं, बल्कि पुलिस बल में आपसी समन्वय, टीम भावना एवं अनुशासन को भी सुदृढ़ करती हैं।











