एसडीम को गौशाला के औचक निरीक्षण में अव्यवस्था मिलने पर नाराजगी जताई
कालपी जालौन
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश के अनुरूप
एसडीएम कालपी मनोज कुमार सिंह ने अकबरपुर इटौरा की गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान हरा चारे की अनुपलब्धता तथा गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए।
बीती शाम को उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह औचक तरीके से अकबरपुर इटौरा गौशाला में पहुंचे। भूसे के स्टॉक का जायजा लिया। इस दौरान हरा चारा न मिलने पर नाराजगी जताई। परिसर में गंदगी पाये जाने पर सफाई व्यवस्था के निर्देश दिये।एसडीएम ने टंकी को देख कर शुद्ध पानी की उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिये। प
रोशनी के अलावा, सीसीटीवी कैमरे आदि की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में मौजूद प्रधान प्रतिनिधि तथा दो केयर टेकरों को गौशाला की उचित व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी।










