समाजसेवी प्राग दत्त का 88 वा जन्मदिवस मनाया गया

समाजसेवी प्राग दत्त का 88 वा जन्मदिवस मनाया गया

कानपुर देहात समय का सदुपयोग करते हुए प्रत्येक कार्य पढ़ाई लिखाई, नौकरी ,व्यापार ,पारिवारिक जिम्मेदारी ,समाजिक आदिकार्यों समय से पूरा किया जाना चाहिए. न तेरा है न मेरा है ,खाली हाथ आया है और खाली हाथ जाएगा, समय मूल्यवान है इस बात को ध्यान में रखते हुए परस्पर मिलजुल कर सकुशल रहने की आदत डालें एक दूसरे भाई बहन, परिजन, मित्र जन के साथ उठना बैठना वार्तालाप संवाद खानपान भाईचारा रखें तथा कमजोर जरूरतमंद की आर्थिक मदद भी करें इससे संतोष , सुख समृद्धि भी मिलती है . नकारात्मक सोच न आने दे ,हमेशा पॉजिटिव रहे.
यह बात स्थानीय कैलाशपुरी ई, मान्यवर काशी राम इको गार्डन के निकट गयात्री सदन में समाजसेवी , पत्रकार व पूर्व लेखाधिकारी प्रIग दत्त ने अपने 88 वा जन्मदिवस के कार्यक्रम के कहीं. उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क बiस करता है इसलिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए समय से उठाना समय से सोना समय से खाना उचित खान पान का ध्यान रखा जाए. समाजसेवी प्राग दत्त ने इस मौके पर अपनी परनातिन बेबी रोजी दत्त खन्ना को बेबी ज्ञानवर्धक किताब ,भोंपू, स्कूटी, बेबी मेडिकल इंस्ट्रूमेंट आदि भेंट स्पर्श कराकर प्रेम स्नेह भी दिया.
इस मौके पर पूर्व निदेशक स्वास्थ्य डॉ रेखा रानी, पूर्व उपनिदेशक सूचना प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता सुनील दत्त, प्रोफेसर डा प्राजंलि दत्त खन्ना, उत्कर्ष, इंअभिषेक दत्त आदि ने पुष्प गुच्छ देकर हार्दिक बधाई व दीर्घायु की कामना vकी है. सीएमओ डॉ सुरेश कुमार विशेषज्ञ डॉक्टर इंदिरा राजेश, डॉ उमादत, लघु एवं मध्यम उद्यम भारत सरकार के आईईडीएस असिस्टेंट डायरेक्टर प्रतीक कटारिया भारतीय उद्यम विकास सेवा, डॉ विनोद कुमार डॉक्टर चीकू, इं अनु दत्त, योशिता, इं शक्ति कृष्ण त्रिपाठी, लाइफ इंश्योरेंस के रामअचल, आशीष सक्सेना, केजीएमयू के प्रोफेसर डॉ प्रमोद डेविड आदि ने भी हार्दिक बधाई व दीर्घायु की कामना की है. संपादक संदीप कुमार मान्यता पत्रकार आनंद कर्ण, चंद्रसेन भारती व सरवन कुमार ने भी हार्दिक बधाई दी है

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें