शिवली थाना क्षेत्र में अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस ने जांच शुरू की
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाघपुर चौकी अंतर्गत मलिकपुर क्षेत्र में शुक्रवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बाघपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपनी कस्टडी में ले लिया।
वही क्षेत्रीय पुलिस द्वारा प्रथम दृष्टया जांच में बताया जा रहा है कि युवक की उम्र लगभग 25 साल की है। मौके पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस टीम ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि युवक की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान व घटनास्थल तक पहुंचने के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।











