रसूलाबाद में एकदिवसीय मेला का किया गया आयोजन

रसूलाबाद में एकदिवसीय मेला का किया गया आयोजन

कानपुर देहात जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात एंव राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रसूलाबाद के संयुक्त तत्वाधान में स्थान-परिसर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रसूलाबाद कानपुर देहात में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले मे निजी क्षेत्र की 9 कंपनियों क्रमशः 1- Pukhraj Health Care private Ltd, 2-Career Bridge Skill Soloution 3- Immov Source Pvt Ltd 4-EDU Vantage Pvt Ltd 5-MRF Ltd(mahadev} 6-Dhoot Transmission (mahadev} 7- TATA motors(mahadev}8-Anvs Yolov Pvt Ltd 9- AIM Safe Express द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले में लगभग 104 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 55 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। रोजगार मेले को सफल बनाने हेतु ‘श्रीमती शशि तिवारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, कानपुर देहात, जिला सेवायोजन कार्यालय के तेज प्रताप सत्यार्थी, अनुज यादव, विनोद कुमार एवं संस्थान के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार, सुधीन्द्र सिंह, कार्यदेशक बृज भूषण शर्मा, अनुदेशक विजय कुमार द्विवेदी, अनुदेशक, सौरभ कुमार द्विवेदी, अनुदेशक प्रफुल्ल पंत वरिष्ठ सहायक एवं समस्त स्टाफ के सहयोग से मेले को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें