जिन कृषक भाईयों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नही करयी, वे अविलम्व नजदीकी जन सुविधा केन्द्र पर जा कर अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा ले
कानपुर देहात 7 नवंबर 2025
उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य अन्यथा नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ कृषक भाईयों से अपील की है कि जिन कृषक भाईयों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नही कराई गयी है वे अविलम्व नजदीकी जन सुविधा केन्द्र पर जा कर अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा ले नही तो किसान सम्मान निधि के साथ. साथ उर्वरक बीज कृषि रक्षा रसायन तथा कृषि यंन्त्र पर अनुदान के साथ-साथ केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किसानो के हित में चलायी जा रही किसी भी योजना का लाभ नही मिल पायेगा। जिन कृषक भाईयों को नाम आधार और खतौनी में मिस मैच है वह या तो खतौनी के अनुसार आधार में नाम संशोधित करा लें अथवा आधार के अनुसार खतौनी में नाम संशोधन करा सकते है खतौनी में नाम संशोधन के लिए सम्बन्धित तहसील मे नाम सुधार के लिए प्रार्थना पत्र दे सकते है। अवगत कराना है कि फार्मर रजिस्ट्री समस्त कृषक भाईयों के लिए अनिवार्य है।











