कानपुर देहात
उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के तत्वाधान में कानपुर मण्डल के अन्तर्गत आने वाले समस्त जनपदों से उत्कृष्ट उत्पादों के शिल्पियों केा आंमत्रित किया गया। शिल्पियों द्वारा अपने-अपने मिट्टी से निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया । उक्त उत्पादों का मूल्याकंन कानपुर विश्वविद्यालय से आये हुये फाइन आर्ट के विशेषज्ञ राजकुमार(विभागाध्यक्ष) एंव ज्योतिबली यादव (प्रोफेसर) द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रतिभागियों का चयन किया गया । प्रथम पुरस्कार रामरतन,बिठूर कानपुर नगर, रू0 15000.00 द्वितीय पुरस्कारअमित कुमार बिधूना (औरेया) 12000.00 तथा तृतीय पुरस्कार संयुक्त रूप से नरेन्द्र कुमार पुखरांया (कानपुर देहात) एंव अंकित कुमार महाराजपुर (कानपुर नगर) को रु० 10,000.00 धनराशि के साथ साथ अंगवस्त्र एंव प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सुरेन्द्र मैथानी जी विधायक गोविन्द नगर कानपुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि यही एक सरकार है जो गरीबों, बंचितों एवं बेरोजगार व्यक्तियो की चिन्ता रखती है ।मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने लोगों को रोजगार सिर्फ पाने वाला न बने, बल्कि रोजगार देने वाला बने, उसी उद्ेश्य को देखते हुये श्री योगी जी की उ0प्र0 सरकार ने उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के माध्यम से गांवों में जो माटीकला उद्योग लगायगंे उन्हे तालाब का पट्टा भी देने का कार्य किया है । श्री मैथानी जी ने कहा उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से माटीकला बोर्ड जो गरीबों के लिये कार्य कर रही है, वह सराहनीय है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश गुप्ता, चेयरमेन, उ0प्र0खादी ग्रामोद्योग महासंघ तथा संचालन अशोक कुमार शर्मा परिक्षेत्रीय ग्रमोद्योग अधिकारी ने किया। कार्यक्रम मे मुख्य रुप से सर्व अखिलेश कुमार अग्निहोत्री (जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कानपुर देहात) , राजेन्द्र कुमार (जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, फर्रुखाबाद), बालगोविन्द तिवारी (जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, इटावा) प्रदीप गुप्ता (जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, कन्नौज) एवं मनोज पाठक, राजीव द्विवेदी, हरेन्द्र, वरुण जौहरी, राजेश, विवेक त्रिवेदी अन्य कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का धन्यवाद के0के0 पाण्डेय जी ने किया।











