अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बच्चों की ईको दर्जन भर बच्चे घायल

अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बच्चों की ईको दर्जन भर बच्चे घायल

फोटो परिचय।। खड्ड में गिरी ईको गाड़ी पास में मौजूद ग्रामीण
शिवली कानपुर देहात ।।। । जिले में आज बड़ा हादसा हुआ है आधा दर्जन से अधिक बच्चों को लेकर स्कूल जा रही ईको कार अचानक अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई जिससे बच्चों में हाहाकार मच गया सोरगुल सुन ग्रामीणों ने फौरन मौके पर पहुंच कार में फंसे बच्चो को बाहर निकाला जिसमे करीब 9 बच्चों को चोटें आई है जिनको सीएचसी शिवली लाया गया । उन्हें प्राथमिक उपचार के उपरांत धर भेज दिया गया जबकि तीन की हालत नाजुक देख हैलट रेफर कर दिया गया । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार चालक को हिरासत में ले जांच शुरू कर दी है ।।।।
शिवली थाना क्षेत्र के मैथा कस्बे में संचालित एसजीएम चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल की ईको कार बच्चो को लेने सुबह गई थी । आधा दर्जन से अधिक बच्चों को लेकर गाड़ी ग्राम जरेला पुरवा से होती हुई रहीं थीं अभी बच्चों से भरी ईको गाड़ी गाँव के बाहर हथिका मार्ग पर ही पहुंची थी कि अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई । जिसमें सवार छात्र अमन पाल पुत्र महेंद्र कुमार उम्र 12वर्ष निवासी ग्राम जरेलापुरवा कक्षा 5 , पंकज पाल निवासी जरेला पूर्व उम्र 12 वर्ष कक्षा 8 , उत्कर्ष पुत्र अनिल कुमार निवासी जरेला पूर्व उम्र 9 वर्ष कक्षा 4 , तान्या पाल पुत्री अनिल कुमार पाल उम्र 11 वर्ष कक्षा 6 , निशु पाल पुत्री घनश्याम पाल उम्र 11 वर्ष कक्षा 6 , रोशनी पुत्री पंकज कुमार उम्र 13 वर्ष कक्षा 8 , हर्षित पुत्र सुनील पाल उम्र 13 वर्ष कक्षा 7 , मानस पाल पुत्र सुरेश सिंह उम्र 13 वर्षकक्षा 6 , रितेश पाल पुत्र सुनील कुमार उम्र 7 वर्ष कक्षा 1 , चोटें आई है जिनमे घायल छात्र अमन पाल, सीटू, पाल व उत्कर्ष पाल को प्राथमिक उपचार कर हैलट रेफर कर दिया गया है । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक विजय बहादुर पुत्र राजकुमार सिंह निवासी ग्राम बालेथा थाना रूरा को हिरासत में ले लिया है । शिवली थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है मामले में जांच कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।।।।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें