सभी लोग अपना वोट बनवाने में चुनाव आयोग का करें सहयोग– राघव अग्निहोत्री

सभी लोग अपना वोट बनवाने में चुनाव आयोग का करें सहयोग– राघव अग्निहोत्री

पुखरायां कानपुर देहात- समाजवादी पार्टी के भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान बताया कि आप सभी क्षेत्र वासियों को सूचित किया जाता है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि-01.01.2026 के आधार पर जनपद की समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्यक्रम एवं उनकी तिथियां निम्नवत् हैः- गणना अवधि 04.11.2025 से 04.12.2025 तक, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 09.12.2025, दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 09.12.2025 से 08.01.2026 तक, नोटिस चरण (जारी करना, सुनवाई और सत्यापन) गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे और आपत्तियों का निस्तारण 09.12.2025 से 31.01.2026 तक, निर्वाचक नामावली का अतिंम प्रकाशन 07.02.2026।। समाजवादी पार्टी भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं,नेताओं व सभी जिम्मेदार साथियों से आग्रह किया कि सभी लोग अपना बूथ सबसे मजबूत के तहत अपने-अपने बूथ पर सभी लोगों के वोट को अपनी जिम्मेदारी समझकर बनवाने का काम करे श्री अग्निहोत्री ने कहा कि अगर हम लोग अपना वोट बनवाने में सक्रिय भूमिका में रहेंगे तो निश्चित ही आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में सफल होंगे और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश विकास पुरुष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने में निश्चित ही सफल होंगे।। इसलिए सभी समाजवादी साथियों से आग्रह है कि अपना और अपने सभी क्षेत्र वासियों जितना ज्यादा से ज्यादा लोगों का वोट बनवाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाए।। राघव अग्निहोत्री ने समस्त के क्षेत्रवासियों से निवेदन करते हुए कहा कि
आप सभी लोगों से अनुरोध है की अपना वोट B.L.O के माध्यम से बनवाने की कृपा करें जिस देश और प्रदेश की प्रगति हो सके BLO द्वारा फार्म प्राप्त करना स्वयं की जिम्मेदारी है और BLO से फार्म जमा करके रिसीविंग लेना भी स्वयं की जिम्मेदारी है हमारा वोट हमारा अधिकार यह अधिकार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने हम लोगों को संविधान के तहत दिया था जिसको उपयोग करके देश और प्रदेश में सरकारों का गठन किया जाता है सभी लोग अपना वोट बनवाने की कृपा करें

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें