➡️कानपुर जोन की 27वीं अन्तर जनपदीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष-2025 का श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर, श्री हरीश चन्दर (आई0पी0एस0) द्वारा पुलिस लाइन ग्राउण्ड कानपुर देहात में किया गया भव्य शुभारम्भ ।

➡️कानपुर जोन की 27वीं अन्तर जनपदीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष-2025 का श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर, श्री हरीश चन्दर (आई0पी0एस0) द्वारा पुलिस लाइन ग्राउण्ड कानपुर देहात में किया गया भव्य शुभारम्भ । 

कानपुर जोन की 27वीं अन्तर जनपदीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष-2025 (वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा) का श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर, श्री हरीश चन्दर (आई0पी0एस0) द्वारा भव्य उद्घाटन आज दिनांक 05 नवम्बर 2025 को पुलिस लाइन ग्राउण्ड, कानपुर देहात में किया गया। यह तीन दिवसीय (05 से 07 नवम्बर 2025 तक) आयोजन पुलिस बल में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क एवं शारीरिक दक्षता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारम्भ श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर, श्री हरीश चन्दर (आई0पी0एस0) द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर महोदय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करते हैं, अपितु मानसिक दृढ़ता, नेतृत्व क्षमता एवं अनुशासन का भी प्रशिक्षण देते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दीं तथा प्रतियोगिता के औपचारिक शुभारम्भ की घोषणा की। इस दौरान श्रीमान जिलाधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदया, कानपुर देहात, श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात, क्षेत्राधिकारी लाइन्स, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कानपुर जोन के कुल 09 जनपदों की पुरुष एवं महिला टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें : पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज, औरैया, फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद), झाँसी, जालौन, ललितपुर टीमें शामिल है।

उद्घाटन समारोह में सभी टीमों ने अनुशासित एवं प्रभावशाली मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। आयोजन के सफल संचालन में कानपुर देहात पुलिस की पूरी टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें