राष्ट्रीय सचिव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश
अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी का जनपद आगमन पर कालपी क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करके उन्होंने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
जनपद मुख्यालय के कांग्रेस भवन में कांग्रेस के जिला महसचिव तसलीम खान के साथियों अरशद खान,अमीर हसन, मुश्ताक अंसारी, छोटे लाल अहिरवार, संतोष श्रीवास,अज़ीमुल्ला अंसारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आदित्य नगाइच आदि पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। राष्ट्रीय सचिव नीलाशु चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सभी लोग सक्रियता से पार्टी को मजबूत करने के लिये जुटे रहे। तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करें। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वृज लाल खाबरी, जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर, सुरेंद्र सिंह सरसेला,लालू शेख ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया।











