रसूलाबाद कानपुर देहात। थाना क्षेत्र के अंतर्गत उसरी बम्बी के निकट ऑटो व ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई

रसूलाबाद कानपुर देहात। थाना क्षेत्र के अंतर्गत उसरी बम्बी के निकट ऑटो व ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई

जिसमें ऑटो में सवार सरवन 60 पुत्र रघुवर निवासी पहाड़ीपुर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि ऑटो में सवार शोभा देवी पत्नी विजय निवासी तुलसी नगर व उसका भाई संजय कुमार पुत्र रामचंद्र, पूनम देवी पत्नी संजय,निखिल पुत्र संजय निवासीगण लछियामऊ औरैया भी घायल हुए। इसके अलावा बेला की ओर से आ रहा बाइक सवार कुरंगना निवासी कमल व उसका चचेरा भाई प्रांशु भी इसी दुर्घटना की चपेट में आ गया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में जहां सभी घायलों का उपचार हुआ तो वहीं मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कमल,प्रांशु व शोभा की स्थिति ज्यादा खराब होने के चलते डॉक्टर सौरभ शाक्य ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हैलट कानपुर रेफर किया। घटनास्थल पर ऑटो और बाइक मिली जबकि ट्रैक्टर चालक व ट्रैक्टर मौके से फरार मिला। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें