कानपुर देहात। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद कस्बे के कानपुर मार्ग झाऊलाल डिग्री कॉलेज मोड़ पर स्थित दुर्गा मंदिर में अज्ञात चोर ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर मंदिर में प्रवेश कर चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ चांदी का मुकुट, राधा कृष्ण की मूर्ति,भगवान लड्डू गोपाल की मूर्ति पार कर ले गए
वही मंदिर के बगल में रह रहे प्रताप नारायण दीक्षित जब पूजा करने पहुंचे तो मंदिर के ताला टूटा देखकर दंग रह गए। अंदर पहुंच कर देखा तो चांदी का मुकुट, राधा कृष्ण मूर्ति, भगवान लड्डू गोपाल की मूर्ति गायब थी। वहीं दूसरीद ओर शास्त्री नगर में भी रात मे राधा कृष्ण की मूर्ति व कृष्ण भगवान की मूर्ति को अज्ञात चोर उखाड़ कर ले जा रहा था जहां पर बगल में बने मकान के स्वामी श्री कृष्ण शर्मा की पत्नी जाग गई और बाहर आकर देखा तो एक युवक के पागलों की भांति ही हरकत करते हुए मूर्ति ले जा रहा था। जब उन्होंने पुलिस को बुलाने की बात कही तो युवक गाली गलौज करते हुए चला गया। जबकि तीसरी घटना के अनुसार अमर शहीद राजा दरियाव चंद इंटर कॉलेज के सामने ब्रह्मदेव बाबा देवस्थान से चार घंटे चोर ले गया। चोरी की जानकारी होने पर क्राइम इंस्पेक्टर वीरेंद्र बहादुर यादव,वरिष्ठ उप निरीक्षक राम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे और जाच पड़ताल की और चोरी का जल्द खुलासा करने का आश्वासन लोगों को दिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें